BSNL 4G News: क्या आपका भी बीएसएनल 4जी इंटरनेट नहीं चल रहा है? करें यह उपाय, बढ़ जाएगी तेज रफ्तार
BSNL 4G News: Is your BSNL 4G internet not working? Do this, the speed will increase

BSNL 4G News: बीएसएनल ने अधिकतर क्षेत्रों में 4G सेवा की शुरुआत कर दी है। इसमें कई उपभोक्ताओं शिकायत यह है कि उनका इंटरनेट अच्छे से नहीं चल रहा है। 4G सिग्नल आता है लेकिन इंटरनेट स्पीड नहीं है। आज हम इस समस्या का समाधान करने वाले है। आपको सबसे पहले पूरी जानकारी को समझना होगा इसके बाद ही आपकी समस्या का समाधान निकलेगा। जानकारी के मुताबिक बीएसएनल देशभर में लगभग 59000 टावरों को 4G में बदल दिया है।
दरअसल बीएसएनएल 4जी के लिए दूरसंचार विभाग ने दो स्पेक्ट्रम बैंड आवंटित किए गए। बीएसएनएल 4G और 5G दोनों सेवाओं पर काम कर रही है। दूरसंचार विभाग ने बीएसएनल को 700MHz और 2100 MHz शामिल है। बीएसएनल ( BSNL) का फोकस 700MHz पर काम कर रहा है। 2100 MHz बैंड में 4 जी की क्षमता बहुत कम है।

यह करें उपाय बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड
बीएसएनल 4 जी और 5जी सर्विस के लिए 700MHz बैंड का सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। कई मोबाइल कंपनियों के मोबाइल फ़ोन में 700MHz बैंड नही दिया है। इसलिए मोबाइल 4G को अच्छे से सपोर्ट नहीं करता है। यह भी एक प्रमुख कारण नहीं की इंटरनेट अच्छे से नहीं चल रहा है। आपको बीएसएनल इंटरनेट के लिए 700MHz फ्रीक्वेंसी बैंड वाले मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। दूसरी ट्रिक किया है कि आपको बीएसएनल की सिम का इस्तेमाल 5G मोबाइल में करना होगा। 5G मोबाइल में बीएसएनल कि 4G सिम का इस्तेमाल करते हैं तो इंटरनेट स्पीड बहुत अच्छी मिलना शुरू हो जाएगी। क्योंकि बीएसएनल 4G और 5G दोनों पर साथ में काम कर रहा है। 5 जी मोबाइल में 700MHz बैंड दिया है। इसलिए बीएसएनएल की 4G सेवा में तेज इंटरनेट स्पीड के लिए 5G मोबाइल का इस्तेमाल करें। आप तेज इंटरनेट स्पीड का इस्तेमाल कर पाएंगे। अपने मोबाइल नेटवर्क सेटिंग में जाकर 4G- 5G ऑटो पर सेटिंग करें.।

