Viral Video : श्रीदेवी की हूबहू कॉपी है ये लड़की , VIDEO देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Viral Video : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें बॉलीवुड की महिला सुपरस्टार कहा जाता है। आज तक श्रीदेवी की टक्कर की कोई अभिनेत्री नहीं आई। श्रीदेवी ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी उनके फैंस की कमी नहीं है। हर मौके पर फैंस उन्हें याद करते हैं।
आज भी श्रीदेवी को याद करते हैं फैंस ( Viral Video )

अभी कुछ समय पहले ही मुंबई में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम के एक चौक का उद्घाटन किया गया। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की तस्वीरे और वीडियो जमकर वायरल होती है। आज भी लोग दिवंगत अभिनेत्री को याद करते हैं।
View this post on Instagram
हूबहू श्रीदेवी की तरह दिखती है ये हसीना

सोशल मीडिया पर एक लड़की की वीडियो जमकर वायरल हो रही है जो बिल्कुल श्रीदेवी की तरह दिखती है। श्रीदेवी की इस फैन का नाम दीपाली चौधरी है। दीपाली श्रीदेवी के गानों पर वीडियो बनाती हैं और उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फेमस है दीपाली

दीपाली के इस वीडियो में दीपाली श्रीदेवी के गाने ‘एक आंख मारूं’ पर अपने एक्सप्रेशन से कमाल दिखाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दीपाली काफी फेमस है और उनकी 30000 से अधिक फैन फॉलोइंग है।
दीपाली के वायरल वीडियो पर लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट

सोशल मीडिया पर दीपाली के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और इस वीडियो पर लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, बॉलीवुड से अभी तक कोई मिलने नहीं आया आपसे ? एक ने लिखा, सेम टु सेम श्रीदेवी। इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।



