MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में नाले में बहे 4 वर्षीय मासूम की मौत

MP Weather Today: Rain alert in 25 districts of Madhya Pradesh, 4-year-old innocent child died after being swept away in a drain in Betul

MP Weather Today: मानसून की विदाई के समय बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। रविवार दिन में लगभग 4:00 बजे प्रदेश के बैतूल जिले में मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ में बहने के कारण आमिर पिता आरिफ उम्र 4 साल निवासी किदवई वार्ड मौत हो गई है। 

प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, मंदसौर,  बैतूल बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, आगर, 
भोपाल, राजगढ़, हरदा, खंडवा, झाबुजा, चार, इंदौर, नीमच, गुना, छिदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट, पांढर्णा जिलों गलत चमक के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।
बैतूल में डेढ़ घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बैतूल में दोपहर 3:30 बजे मूसलाधार बारिश होना शुरू हो गया डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश होते रही। कई जगह सड़के जलमग्न हो गई। घरों में जल भराव होने से लोग परेशान होते रहे। बैतूल में डेढ़ घंटे में 70 मिमी यानी लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button