MP Kisan Kalyan Yojana : किसानों को दिवाली का तोहफा, मप्र सरकार खाते में डालेगी राशि
MUKHYAMANTRI KISAN KALYAN YOJANA, MOHAN YADAV TRANSFER 2000 RS, MOHAN YADAV GOVT NEWS, MP CM KISAN KALYAN YOJANA, MP FARMERS WILL GET DIWALI GIFT, MP CM KISAN KALYAN YOJANA MOHAN YADAV TRANSFER 2000 RS

MP Kisan Kalyan Yojana : मध्य प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी किसानों के लिए योजना चलाई जा रही है। इस महीने दीपावली का पर्व है और केंद्रीय सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी कर दी गई है। इसके बाद एक बार और किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
MP Kisan Kalyan Yojana : मुख्यमंत्री ट्रांसफर करेंगे राशि
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के ₹2000 किसानों के खाते में ट्रांसफर किए हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने वाले हैं।
Also Read : Ladli Bahana Yojana : लाडली बहनों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मिलेगी खुशियों की सौगात
दिवाली के पहले मिल सकती राशि !
साल में तीन बार मिलने वाली किस्त की राशि इस बार दिवाली के पहले मिलने की संभावना है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार जिस तरह से त्योहार के अवसर पर लाडली बहनों को तिथि के पहले राशि ट्रांसफर करती हैं। इस तरह किसानों को भी त्यौहार पर राशि मिलने की उम्मीद है।
Also Read : MP News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

हर साल मिलती है 6000 की मदद
किसानों को नुकसान से उबारने और उनकी मांग आर्थिक मदद करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6000 दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में किसानों को ट्रांसफर की जाती है।
Also Read : MP News Today : मध्य प्रदेश में 15 साल की बच्ची से उसके पिता और भाई ने ही किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
खेती में काम आता है पैसा
इस समय रवि सीजन शुरू हो रहा है और रवि फसलों की बुवाई में किस जुटे हुए हैं या राशि किसानों को मिलने से उनके त्यौहार तो बनेगा ही साथ ही रवि की फसल बुवाई में उन्हें फायदा होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान की राशि भी हर 2 महीने के अंतराल में दी जाती है। इसी तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में₹2000 की तीन किस्त दी जाती है।
Also Read : Wheat Variety : इस सीजन गेहूं के यह किस्म की करें बुवाई, लागत से 4 गुना होगा मुनाफा
MP Kisan Kalyan Yojana : इस तरह मिलेगी योजना की राशि
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत उन किसानों को राशि ट्रांसफर की जाती है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है। इसके लिए किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसे मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।



