Sampada 2.0 : संपदा 2.0 लांच: अब प्रदेश में घर बैठे होगी रजिस्ट्री, ये हैं तरीका

Sampada 2.0 : मध्य प्रदेश में अब बिना दफ्तरों के चक्कर काटे संपत्ति का पंजीयन कराया जा सकता है। राज्य के सभी जिलों में संपत्ति की ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा संपदा 2.0 को लांच कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं होगा।
संपदा 2.0 को लॉन्च करते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किया गया यह डिजिटल इंडिया मिशन अब कल्पवृक्ष की तरह आम जनता की हर जरूरत को पूरा कर रहा है। जीरो बैलेंस खाता ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ई रजिस्ट्री जैसे नवाचार ने सभी का जीवन सरल और सुगम बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपदा 2.0 का नवाचार ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का माइलस्टोन साबित होगा। इसको एक दिन पूरा देश फॉलो करेगा।
अब दस्तावेज पंजीयन के लिए नहीं लगाना होगा कार्यालय का चक्कर (Sampada 2.0 )
अब मध्य प्रदेश में दस्तावेज पंजीयन और अन्य कार्यों के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोग घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से सभी कार्य कर पाएंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में संपदा 2.0 पोर्टल को लॉन्च किया गया।
इस पोर्टल पर संपत्ति से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी
पोर्टल को लॉन्च करते समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संपदा 2.0 पोर्टल पर आपको संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। इसमें राजस्व वृत्त विभाग और नगरीय प्रशासन के साथ जीएसटी और यूनिक आईडी आधार से भी इंटीग्रेटेड किया गया है। आपको जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन डर भी इस ऐप में लोकेशन के माध्यम से मिल पाएगी। इसके माध्यम से घर बैठे ही जमीन का सत्यापन और पंजीकरण हो पाएगा। दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी आपको व्हाट्सएप या ईमेल से प्राप्त हो जाएगी।
अब नहीं पड़ेगी गवाह की जरूरत
संविदा पोर्टल आने से अब मॉडल डिड सहित अन्य दस्तावेज तैयार करने, स्टाम्प ड्यूटी की गणना, स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान और स्लॉट बुकिंग अब एकदम आसान होगा। अब आपको पहचान के लिए गवाह की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल के माध्यम से विदेश में बैठे लोग भी आसानी से अपनी संपत्ति का रजिस्ट्री करा पाएंगे और संपत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।



