Singham Again Trailer: इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर रिलीज, सिंघम अगेन ने बनाया रिकॉर्ड, फुल एक्शन मोड दिखी सिंघम की सेना

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लम्बे समय से फैंस को सिंघम अगेन के ट्रेलर का इंतजार था आखिरकार इस फिल्म का धांसू ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। 4 मिनट 58 सेकंड का यह ट्रेलर बेहद शानदार है और इसके डायलॉग भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रवि किशन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, श्वेता तिवारी और जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिली है।
सिंघम अगेन के ट्रेलर को इंडियन फिल्म जगत का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है।रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जबरदस्त ट्वीट भी देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गए और अब फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि बाजीराव सिंघम का बेटा बड़ा हो चुका है और उनकी पत्नी करीना कपूर को किसी ने किडनैप कर लिया है। ट्रेलर देख कर आप समझ सकते हैं कि इस बार रोहित शेट्टी की कॉप सेना श्रीलंका जाएगी।
सिंघम की सेना (Singham Again Trailer)
कॉप यूनिवर्स में अब लेडी सिंघम बनकर दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो गई है और टाइगर श्रॉफ ए.सी.पी. सत्या बनकर आ रहे हैं। दोनों अपने गुरु जी सिंघम से इंस्पायर हैं और इस मिशन में जमकर उनकी मदद कर रहे हैं।
कॉप यूनिवर्स के पुराने सुपरकॉप्स सिंबा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) भी इस मिशन में एंट्री मारते दिख रहे हैं। इस फिल्म में आपको सस्पेंस देखने को भी मिलेगा। फिलहाल इस फिल्म के ट्रेलर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।



