Nita Ambani Look: नीता अंबानी और रेखा का आगे फींकी पड़ी बॉलीवुड की हसीनाएं, सादगी देख नजरें हटाना हुआ मुश्किल
Nita Ambani Look: एशिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। अक्सर वह अपनी खूबसूरती और लुक के वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ समय पहले अपने बेटे के शादी में भी नीता अंबानी खूबसूरती में अपनी बहू को कड़ी टक्कर दे रही थीं।
नीता अंबानी ने लूटी लाइम लाइट (Nita Ambani Look)

कुछ दिनों पहले जिओ वर्ल्ड प्लाजा मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना एक नया स्टोर लॉन्च किया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान नीता अंबानी और रेखा भी मनीष मल्होत्रा के स्टोर ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची थी। दोनों के स्टाइल और लुक ने लोगों का दिल चुरा लिया।
सबसे अलग था नीता अंबानी और रेखा का अंदाज

एक तरफ 59 साल की नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं 70 साल की रेखा ने भी खूबसूरती में बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों हसीनाओं ने अपने खूबसूरती से उमर को भी मात दे दी। रेखा और नीता अंबानी इस दौरान साड़ी पहन कर आई थी।
नीता अंबानी पर टिकी सबकी निगाहे

मनीष मल्होत्रा के इस इवेंट में नीता अंबानी नियॉन ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर आई थी। साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरा डिजाइन था और ब्लाउज फुल स्लीव था। नीता अंबानी का हेयर मेकअप भी ऑन पॉइंट था और उनके हाथों में डायमंड बैग था। नीता अंबानी की खूबसूरती पर लोग फिदा हो गए। पूरी सेरेमनी में सबकी निगाहें नीता अंबानी पर टिक गई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे जमकर वायरल हो रही है।
रेखा भी लगी बेमिसाल

भले ही रेखा की उम्र 70 साल हो गई है, लेकिन आज भी रेखा अपनी खूबसूरती से यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मनीष मल्होत्रा के स्टोर ओपनिंग सेरेमनी में रेखा साड़ी पहन कर आई थी और इस दौरान उन्होंने माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर सजाया था। रेखा की खूबसूरती पर लोग फिदा हो गए। रेखा ने हाथों में सुनहरी पोटली भी लिया था। हर बार की तरह इस बार भी रेखा बेहद खूबसूरत लगी।



