IAS Aditya Pandey: शिक्षक ने कहा था इसने पढ़ लिया तो मूंछ मुंडवा लूंगा, प्यार में भी मिला धोखा, ऐसी हैं IAS अफसर की कहानी…

IAS Aditya Pandey: “ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी ” गाना तो आपने जरूर सुना होगा। इस फिल्म में आपने देखा कि राजकुमार राव कैसे प्यार में धोखा मिलने के बाद आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनते हैं। आज हम आपको बिहार के आदित्य पांडे की कहानी बताएंगे, जिन्होंने इस फिल्म की कहानी सच कर दिखाई हैं। आदित्य को प्यार में धोखा मिला तो वह UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास कर ऑफिसर बन गए। आईए जानते हैं IAS आदित्य पांडे की स्टोरी…
दसवीं में हुआ था ब्रेकअप (IAS Aditya Pandey)

आदित्य पांडे ( IAS Aditya Pandey) ने यूपीएससी में 48वीं रैंक प्राप्त की। यूपीएससी क्रैक करके आदित्य ने अपने परिवार का नाम तो रोशन किया है साथ ही उन्होंने ब्रेकअप के समय गर्लफ्रेंड से जो वादा किया था वह भी पूरा कर दिखाया। आदित्य ने शुरुआती पढ़ाई पटना से किया लेकिन बाद में वह आगे की पढ़ाई के लिए जामनगर चले गए। जामनगर में दसवीं क्लास में उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया जिसकी वजह से उनका रिजल्ट खराब हो गया। हालांकि रिजल्ट खराब होने के बाद लड़की ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद आदित्य को वापस पटना आ गए।
IAS बनने की खाई कसम

दसवीं में रिजल्ट खराब होने के बाद आदित्य पांडे पटना आ गए लेकिन उनके दिल में ब्रेकअप का दर्द था। पटना से आगे की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग किया। इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने अपने सीनियर से यूपीएससी के बारे में सुना था। इंजीनियरिंग के बाद आदित्य ने एमबीए की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।
शिक्षक बोले मूंछ मुंडवा लूंगा

एक समय आदित्य के शिक्षक ने उनके पिता से कहा था कि यदि ये लड़का पढ़ गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। 2 बार UPSC एग्जाम में असफल होने के बाद आदित्य निराश हो गए। लगातार फेल होने के बाद आदित्य काफी दुखी हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मुश्किलों से लड़ते हुए आदित्य यूपीएससी में 48वीं रैंक प्राप्त किया। 2022 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर दिखाइ और अभी वह झारखंड में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात है।
आसान नहीं है यूपीएससी की परीक्षा पास करना
यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करना आसान नहीं है। हर साल लाखों की संख्या में बच्चे इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन इस परीक्षा में कुछ परसेंट बच्चे ही पास हो पाते हैं। आईएएस (IAS) बनने के लिए कड़ी मेहनत और जुनून की जरूरत होती है। हालांकि कुछ ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए इतिहास बना देते हैं।
Also Read:Madhya Pradesh News : मप्र में धान, ज्वार और बाजारा की एमएसपी पर बड़ा अपडेट, सरकार ने दी खुशखबरी



