MP police bharti Niyam : मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में बदलाव, अब ऐसे होगा चयन

MP police bharti Niyam : 16 अक्टूबर से मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा (MP Police Aarkshak Bharti ) का फिजिकल टेस्ट होगा। इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके बारे में ऑफिशल नोटिस जारी करके पहले ही अभ्यर्थियों को सूचना दे दी गई है। पहले 800 मीटर की दौड़ 2.45 मिनट में पूरी करनी होती थी। अब इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
अब अभ्यर्थियों का चयन हर परीक्षा में हुए अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा।
3 स्टेप में होगा फिजिकल टेस्ट (MP police bharti Niyam)
जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला और पुरुषों के लिए तीन अलग-अलग स्टेप्स होंगे।
800 मीटर दौड़: पुरुषों को 2.04 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 40 अंक मिलेंगे, जबकि महिलाओं को 2.56 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 40 अंक दिया जाएगा।
गोला फेंक: इस बार फिजिकल टेस्ट में 7.260 किलोग्राम का गोला 28.74 फीट दूर फेंकने पर पुरुषों को 30 नंबर मिलेगा वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को 4 किग्रा का गोला 23 फीट दूर फेंकने पर 30 अंक मिलेगा।
लंबी कूद: पुरुषों को 18.27 फिट की कूद पद 30 अंक दिए जाएंगे, दूसरी तरफ महिलाओं को 14 फीट की कूद पर 30 अंक दिए जाएंगे।
इस बार फिजिकल टेस्ट RFID का होगा उपयोग
इस बार दौड़ की सटीक माप के लिए RFID का उपयोग होगा। इस बार फिजिकल टेस्ट में सभी अभ्यर्थियों के पैरों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस की रिंग लगाई जाएगी। इससे दौड़ के सटीक डेटा को प्राप्त किया जा सकेगा। बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को लाना होगा यह दस्तावेज
इस बार फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट लाना होगा। अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट के तौर पर एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट लाना होगा।ऑफिसर से सारे डॉक्यूमेंट को चेक करने के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री देंगे।
बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए सरकार ने किया नियमों में बदलाव
भर्ती परीक्षा में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा था जिसको लेकर कई बार अभ्यार्थी प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद सरकार ने फिजिकल टेस्ट में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। पहले कई बार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हो जाते थे लेकिन फिजिकल टेस्ट में भ्रष्टाचार की वजह से उनके अंक नहीं आते थे, जिसके वजह से वह परीक्षा पास नहीं कर पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब फिजिकल टेस्ट के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को उनके योग्यता के अनुसार नंबर मिलेगा।
इन जगहों पर आयोजित होगा फिजिकल टेस्ट
भोपाल: मोती नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड जहांगीराबाद भोपाल।
इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, पीसी मूसाखेड़ी इंदौर।
जबलपुर: परेड ग्राउंड छठवीं वाहिनी बिसवल, रांझी जबलपुर।
ग्वालियर: परेड ग्राउंड चौदहवीं वाहिनी बिसवल, कंपू ग्वालियर।
उज्जैन: महानंदा एरिना ग्राउंड, देवास रोड उज्जैन।
सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया सागर।
रीवा: परेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी बिसवल, रीवा।
बालाघाट: फुटबॉल हॉकी ग्राउंड 36वीं वाहिनी बिसवल, बालाघाट।
रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड के पास, जावरा रतलाम।
मुरैना: परेड ग्राउंड पांचवीं वाहिनी बिसवल, मुरैना।
Also Read:MP News Today : एमपी में फ्री राशन लेने वालों के किया गुड न्यूज, अब इतना मिलेगा गेहूं और चावल



