Ganne ke ras se chalegi car: गन्ने के रस से चलेगी कार, शानदार होगा माइलेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताए फायदे

Ganne ke ras se chalegi car: पेट्रोल डीजल के कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिलहाल खाड़ी देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है, जिसके वजह से एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने की खबरें सामने आ रही है। आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन इसी बीच एक खुशखबरी सामने आ रही है। अब गन्ने की रस से कार चलेगी। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। गन्ने के रस से बनने वाले इथेनॉल से चलने वाली कार को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। आपको बता दें कि यह गाड़ियां पर्यावरण के लिए काफी अच्छी होगी। इसके साथ ही इसे चलाने में खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा। आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
भारत में लॉन्च हुई एथेनॉल फ्यूल वाली कार (Ganne ke ras se chalegi car)
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 29 अगस्त 2023 को पहली इलेक्ट्रीफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार को लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि Toyota Kirloskar motor के द्वारा इसे बनाया गया है, जो की 40% एथेनॉल और 60% इलेक्ट्रिक एनर्जी पर चलती है। सबसे बड़ी बात है कि इसका डिजाइन बहुत शानदार है और यह माइलेज भी अच्छा देगी।
जानिए किसे कहते हैं एथेनॉल और क्या है इसके फायदे
आपको बता दें कि एथेनॉल एक प्रकार का बायोफ्यूल है, जिसे गन्ने या मक्के के रस से तैयार किया जाता है। यह पर्यावरण के लिए बेहद अच्छा होता है, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता। सबसे बड़ी बात है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर गन्ने और मक्के का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इससे बनने वाले बायोफ्यूल का कीमत 60 से ₹70 प्रति लीटर होती है। यही वजह है कि लोग आसानी से इसकी खरीदारी कर पाएंगे। ₹1 के खर्चे में यह गाड़ी 1 किलोमीटर चलेगी और किसानों के मक्के और गन्ने को भी बड़े पैमाने पर सरकार खरीदेगी। इससे किसानों को भी फायदा होगा।
गन्ने के रस से चलने वाली कार की विशेषता
आपको बता दें कि यह कार अन्य कार के तुलना में बेहद अलग होगी। यह 15 डिग्री सेल्सियस में भी चल सकती है और इसमें जंग लगने की संभावना भी नहीं होगी। इसका माइलेज बहुत ही अच्छा होगा, जिसकी वजह से लोग कम खर्च में इसे लंबी दूरी तक चला पाएंगे।
सबको होगा फायदा
आपको बता दें कि अभी इसके प्रोटोटाइप को लांच किया गया है। वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही आम जनता के लिए इसका प्रोडक्शन किया जाएगा। भारत के लोगों के लिए यह कार बेहद फायदेमंद होगी। इस तकनीक के आने के बाद आम जनता के साथ किसानों को भी बेहद फायदा होगा।



