Diwali 2024: 31 नहीं 1 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली! आप भी मत करना ये गलती

Diwali 2024:
Diwali 2024:

 

Diwali 2024: दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है।पूरे देश में हर साल बड़े धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी गणपति माता सरस्वती और कुबेर देव की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती है। 2024 में लोगों के बीच दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है वहीं कुछ लोगों का मानना है कि 1 नवंबर को दिवाली मनाया जाएगा। तो आईए जानते हैं 2024 में दिवाली कब मनाई जाएगी।

दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की होती है पूजा (Diwali 2024)

दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक दिन देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती है और माता लक्ष्मी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती है। जिस घर पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है उसे घर में कभी भी दुख नहीं आता और हमेशा धन दौलत भरा रहता है।

दिवाली तिथि और पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।मां लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक बन रहा है।ऐसे में दीवाली 1 नवंबर 2024 को ही मनाई जाएगी। वहीं धनतेरस 29 अक्टूबर, छोटी दीवाली यानि नरक चतुर्दशी 31 अक्टूबर, दीपावली यानि लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर, गोवर्धन पूजा 2 नवबंर और भैया दूज 3 नवंबर को है।

क्यों 1 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली

इंदौर में पंडितों व ज्योतिषाचार्यों के बीच हुई चर्चा के बाद ये निष्कर्ष निकाला गया कि दीपावली एक नवंबर को ही भव्यता के साथ मनाई जाएगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रदोष की अमावस्या के दिन दिवाली मनाना बेहद शुभ है। 1 नवंबर को प्रदोष की अमावस्या है यही वजह है कि 1 नवंबर को दिवाली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी।

Also Read:MP Transfer News:  मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन ने जारी की तबादला सूची, जाने ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button