Betul Crime News : रिश्तेदार ने ही लगाई थी घर में लाखों की सेंध चोरी के आभूषणों से लिया गोल्ड लोन लेकर चुकाया कर्ज
Betul Crime News: A relative had broken into the house and taken a gold loan worth lakhs from the stolen jewellery to repay the loan.
Betul Crime News : बैतूल के आमला में हुई एक चोरी का पुलिस ने खुलासा किया जिसमें चौकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल रिश्तेदार ने ही घर में सेंध लगाकर आभूषण सहित रूपयों पर हाथ साफ कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आमला पुलिस के मुताबिक फरियादी ओमकार टिकारे, निवासी कुंबी मोहल्ला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 09 और 10 मार्च की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे का दरवाजा तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और बैग में रखे 30 हजार रूपए चोरी कर लिए। शिकायत पर आमला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्य और मुख्बीर की सूचना पर संदेही इंदौर बाणगंगा वृद्धावन कॉलोनी कुम्हार खेड़ा निवासी महेन्द्र उर्फ रंजीत दवंडे (32) को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी ने ओमकार टिकारे के यहां चोरी करने की बात को कबुल किया। खास बात यह है कि आरोपी महेन्द्र फरियादी के मौसा लगते है। अपने रिश्तेदार के घर पर ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। गोल्ड लोन लेकर चुकाया कर्ज
आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर भारी-भरकम कर्ज हो गया था। चोरी के जेवरात से केपरी गोल्ड लोन फायनेंस, महरी माता इंदौर ब्रांच से गहने गिरवी रखकर 8 लाख 414 रूपए प्राप्त किए। जिसमें 4 लाख 57 हजार रूपए का फेडरल बैंक से लिया कर्ज चुकता किया। शेष 2 लाख 98 हजार रूपए आरोपी के खाते में पाए गए है। इस खाते को पुलिस ने फ्रीज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया है।



