MP News: मप्र में इस कीमत पर धान खरीदेगी मोहन सरकार , देखें डिटेल्स

MP News: भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां बड़े पैमाने पर लोग आज भी कृषि पर ही जीवन यापन के लिए निर्भर है। भारत के मुख्य फैसले धन और गेहूं और बड़े पैमाने पर धान की उपज देश में होती है। धान की फसल बिक्री के लिए पंजीयन का कार्य शुरू हो गया है ऐसे में इस बार किसानों की नजर भी इस बार एमएसपी पर है। देखना होगा कि इस बार किसान किस MSP पर धान खरीदती है।
शुरू हुई धान की फसल की पंजीयन (MP News)
शहडोल में धान की फसल एक मुख्य फसल है और इसके लिए पंजीयन का कार्य शुरू हो चुका है। शहडोल जिले में धान और सोयाबीन की फसल के लिए पंजीयन किया जा रहा है। 19 सितंबर से पंजीयन का कार्य शुरू हुआ है और किस 4 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। जो किसान MSP पर धान की फसल बेचना चाहते हैं वह समय पर जाकर पंजीयन करा ले।
MSP बढ़ा सकती है सरकार
मध्य प्रदेश में सोयाबीन किस लगातार सोयाबीन पर ₹6000 MSP करने की मांग कर रहे हैं। सोयाबीन किसानों का कहना है कि सोयाबीन तेल की कीमत बढ़ गई है और सरकार के द्वारा सोयाबीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ धान किसानों का कहना है कि सरकार ने चुनाव के समय घोषणा पत्र में वादा किया था कि 3100 रुपए MSP पर सरकार धान खरीदेगी और अब सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए।
अतिथि शिक्षकों होंगे परमानेंट, हाईकोर्ट के बाद DPI से आई एक और खबर
चुनाव के समय सरकार ने किसानों से किया था यह वादा
भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कहते हैं कि “धान की फसल को लेकर चुनाव से पहले सरकार ने जो घोषणा की थी कि हम 3100 रुपए एमएसपी की दर से धान खरीदेंगे। लेकिन चुनाव के बाद सरकारे अक्सर अपने वादे को भूल जाती है। लेकिन राज्य में लगातार सोयाबीन किसान अपने मांग को लेकर धरना कर रहे हैं जिससे उम्मीद बड़ी है कि धान पर भी MSP सरकार इस बार बढ़ा देगी। हालांकि अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि पंजीयन के बाद सरकार कितने रुपए MSP पर धान की खरीदारी करती है।


