दो युवा पर्यावरण संरक्षण व विश्व शांति की अलख जगाने साइकिल से बैतूल से नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर रवाना

  • बैतूल:-यूक्रेन रुस के बीच युध्द की इस घड़ी में बैतूल शहर के दो युवा पर्यावरण प्रेमी ध्यान साधक संदीप यादव व भजन सूफी गायक विशाल सिंह ठाकुर विश्व में शांति का संदेश देने पर्यावरण की अलख जगाने व टीवी मुक्त भारत के लिए साइकिल यात्रा पर बैतूल से पशुपति नाथ मंदिर नेपाल की ओर दिनांक 27 मार्च 2022 को हनुमान मंदिर हमलापुर, बैतूल से सुबह 10 बजे रवाना हो गयें है। शहर के दो युवा विश्व शांति पर्यावरण संरक्षण एवं टीवी मुक्त भारत के तीन महत्वपूर्ण उद्देश्यों को लेकर  करीब 3000 किलोमीटर की साईकिल यात्रा करेंगे अपनी यात्रा के दौरान यह युवा लोगों को जागरूक भी करेंगे। बैतूल से प्रारंभ होने वाली साईकिल यात्रा के माध्यम से दोनों युवा केदारनाथ तक और वहां से नेपाल पशुपतिनाथ तक रास्ते में मिलने वाले एवं विभिन्न पड़ाव के दौरान लोगों को जागरूक करेंगे। 1 दिन में तय होगा 80 से 100 किलोमीटर का सफर युवा संदीप यादव और विशाल ठाकुर 3000 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रतिदिन दोनों युवक करीब 80 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। साईकिल यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा पर्यावरण प्रेमी संदीप यादव ने बताया कि वर्तमान में जो यूक्रेन एवं रूस के बीच युद्ध चल रहा है वह विश्व को इस यात्रा के माध्यम से शांति का भी संदेश देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टीवी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है जिला अस्पताल बैतूल में पूर्व पदस्थ क्षय रोग अधिकारी डॉ राहुल श्रीवास्तव एवं द्वारा लिखी टीबी रोग पर आधारित पुस्तक को उन्होंने पढ़ा है जिसमें जिक्र है कि देश में प्रतिवर्ष करीब 35 लाख लोगों को मौत की टीबी से हो जाती है उन्होंने अपने करीबी मित्र कृष्णा यादव के साथ ग्रामीण क्षेत्र में क्षय रोग से ग्रस्त लोगों की स्थिति को करीब से देखा है इसी वजह से उन्होंने इस संदेश को भी साईकिल यात्रा में शामिल किया है यात्रा का तीसरा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण भी है यह यात्रा करीब 2 माह में पूरी होगी  दोनों युवक यह यात्रा करीब 2 माह में पूरी करेंगे संदीप 4 महीने पहले ही अयोध्या की यात्रा साइकिल से करके लौटे हैं इस दौरान यूपी में उन्हें कुछ परेशानियां आई थी यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के लिए जगह नहीं मिलने पर टेंट में रात बिताएंगे दोनों युवक अपने साथ टेंट सहित खाद्य सामाग्री व भोजन बनाने की व्यवस्था भी रखेंगे संदीप ने बताया कि ज्यादातर रात्रि विश्राम मंदिर में ही करते हैं बैतूल शाहपुर, भौरा, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ, और यहां से वापस ऋषिकेश से बरेली होते हुए नेपाल तक साइकिल से यात्रा की जाएगी संदीप ने बताया कि वे पूर्व में शिर्डी, शेंगाव, पचमढ़ी, खंडवा, की भी यात्रा साइकिल से कर चुके हैं इसके अलावा 3200 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा उन्होंने पैदल की है। इस अवसर पर इष्ट मित्रों द्वारा इस महाअभियान यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गयी है।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button