Wheat New Variety 2024-25: गेहूं की ये किस्म से ज्यादा नहीं हैं किसी का उत्पादन, खेती करने वाले किसान हो जाते हैं मालामाल

Wheat New Variety 2024-25
Wheat New Variety 2024-25

Wheat New Variety 2024-25: भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत की आधी आबादी आज भी कृषि पर ही निर्भर है।गेहूं का फसल भारत में बड़े पैमाने पर उपजाया जाता है और गेहूं की उपज अच्छी हो इसके लिए किसानों को काफी मेहनत करना पड़ता है। अभी कुछ समय पहले ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने गेहूं की एक नई किस्म HD-3385 विकसित की है,जिसकी पैदावार काफी अच्छी होती है।

कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में कार्यरत कृषि विशेषज्ञ डॉ. एनपी गुप्ता ने जानकारी दिया कि इस गेहूं की खेती के लिए बीज की बुवाई नवंबर के महीने में करते हैं। HD-3385 किस्म के गेहूं के बीज को उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से में आसानी से उपजाया जा सकता है। इस बीच से गेहूं की उपज काफी अच्छी होती है।

रोग प्रतिरोधी होते हैं यह बीज (Wheat New Variety 2024-25)

डॉक्टर गुप्ता के अनुसार इस किस्म के गेहूं की बीज रितुआ रोग प्रतिरोधी होता है। इसके साथ यह बीज किट प्रतिरोधी भी होता है। यह बीज पर्यावरण के अनुकूल होता है और इसमें काफी कम मात्रा में कीटनाशक का प्रयोग करना पड़ता है।

यहां से खरीद सकते हैं HD-3385 किस्म की बीज

HD-3385 के गेहूं की बुवाई नवंबर के पहले सप्ताह तक की जाती है। 1 हेक्टेयर में 75 क्विंटल तक के उपज हो जाती है। इस बीज को आप भारतीय किसान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से ले सकते हैं। आप अगर इस किस्म का गेहूं का उत्पादन करते हैं तो आपकी उपज काफी अच्छी होगी।

कम खर्चे में होगा अधिक उत्पादन

सबसे बड़ी बात है कि किस कम खर्चे में इस किस्म की गेहूं से उत्पादन कर सकते हैं क्योंकि इसमें कीटनाशक का प्रयोग बेहद कम मात्रा में होता है। इसके साथ ही यह गेहूं रोग प्रतिरोधक होती है जो की रोगों से आसानी से लड़ सकती है।

Also Read:Betul News: प्रेम संबंधों के चलते हुई थी b.Ed के छात्र की हत्या, 3 युवकों ने गला घोटकर फेंक दिया था नदी में

Related Articles

Back to top button