Success Story: बेटियों की सफलता के लिए मां ने छोड़ दी UPSC की नौकरी, दोनों बेटियों ने IAS बन माँ का सपना किया पूरा, जानें डाबी फैमिली की कहानी

Success Story:
Success Story

Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पास करना कोई मजाक नहीं होता, क्योंकि इसे देश की सबसे कठिन परीक्षा कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताएंगे जहां मां और बेटी सभी आईएएस ऑफिसर है। जी हां हम बात कर रहे हैं डाबी परिवार की। टीना डाबी ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके एक अलग पहचान बनाई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मां भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी है।

जानिए कौन है टीना डाबी की मां हिमाली डाबी (Success Story)

आईएएस अधिकारी टीना डाबी की मां हिमाली डाबी ने भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा पास की थी। अपनी बेटी टीना डाबी की तरह उन्होंने भी यूपीएससी की परीक्षा में अच्छा रैंक हासिल किया था। हिमालय डाबी ने IES ऑफिसर के रूप में कई साल तक काम किया। हिमाली डाबी ने अपनी बेटियों के करियर के लिए समय से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया। टीना डाबी बचपन से आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी और उनकी मां उनके सपने को सरकार करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ना उचित समझी।

NIT भोपाल की स्टूडेंट रह चुकी है हिमाली डाबी

हिमाली डाबी खुद मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) भोपाल की बेहतरीन स्टूडेंट रह चुकी हैं। एक बार हिमाली डाबी ने इंटरव्यू में कहा था कि इस परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं है कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों के करियर के लिए यूपीएससी की जब छोड़ना उचित समझा।

उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटियों को समय देना चाहती थी और उनके संघर्ष में उनके साथ ही बनना चाहती थी इसलिए मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी। हिमाली डाबी की दोनों बेटियां टीना और रिया आईएएस ऑफिसर है।

डाबी सिस्टर्स ने UPSC में लहराया परचम

2016 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली टीना डाबी भारत की सबसे प्रसिद्ध आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। उनकी कामयाबी से वो अनगिनत यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गईं। टीना ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गंवाड़े से 2022 में शादी की। उनकी छोटी बहन रिया भी आईएएस ऑफिसर है और फिलहाल वह राजस्थान में पोस्टेड है।

Also Read:Betul News: प्रेम संबंधों के चलते हुई थी b.Ed के छात्र की हत्या, 3 युवकों ने गला घोटकर फेंक दिया था नदी में

Related Articles

Back to top button