CRPF Vacancy 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इस बार कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। भारती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पुलिस में जाने इच्छा रखने वाले युवाओं को अच्छा मौका है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ ( CRPF) ने कुल 11 हजार 541 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 11299 पद और महिला उम्मीदवार के लिए 242 पद शामिल है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से दसवीं पास होना अति आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है।
इतना मिलेगा वेतन
वेतनमान 18000 से 69100 प्रतिमाह मिलेगा। भारती को लेकर 5 सितंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन कर जानकारी ले सकते हैं। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद की आवेदन करें।