MP IMD Alert: मप्र के दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात और झंझवात की बनी संभावना
MP IMD Alert: Rain alert in two districts of MP, possibility of thunderstorm and storm

MP IMD Alert: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 24 सितंबर से समूचे मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून की बारिश होगी। दो-तीन दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने का कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदोर, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढर्णा जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने और झंझवात की संभावना बनी है।



