MP Health Department Vacancy: स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 46000 से अधिक पद, जल्द आएगा आधिकारिक नोटिफिकेशन

MP Health Department Vacancy: आप अगर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी के इंतजार में है तो आपके लिए यह खबर बहुत खास है। राज्य में मेडिकल क्षेत्र में ग्रुप सी और D पदों पर बंपर बहाली होने वाली है। मध्य प्रदेश राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही मेडिकल क्षेत्र में 46000 भर्तिया की जाएगी। इसमें से आधे पद प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा।
एमपी में मेडिकल क्षेत्र में होगी बंपर बहाली (MP Health Department Vacancy)
राज्य के कैबनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोगो को संबोधित करते हुए जानकारी देते हुए कहा है की राज्य में पैरा मेडिकल क्षेत्र में 46,451 पदों पर भर्तीयां की जायेगी, जिसमें से लगभग 1214 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करने के लिए राज्य में बड़ी बहाली की जाएगी।
कब होगी आवेदन प्रकिया शुरू
कैबनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए कहा है जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू होंगी, जिसके लिए अधिकारियों को इन पदों को भरने के लिए निर्देश जारी कर दिये गए है।
Also Read:Periods News: जॉब करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, पीरियड्स के समय इतने दिन कि मिलेगी छुट्टी



