RRC Recruitment 2024: रेलवे में 5000 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

RRC Recruitment 2024: भारत में हर साल करोड़ों बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी करते है। उम्मीदवारों में इन नौकरी को पाने के लिए खासा जुनून भी होता है। वह कोचिंग की मदद से इन प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते हैं और सफल भी होते हैं।
इस समय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB Vacancy) द्वारा सरकारी पदों पर भर्ती निकाली गई है ,जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहता है, उसे इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदन करते समय उसे क्या-क्या दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और प्रक्रिया क्या है, यह भी जान लीजिए।
5000 पदों पर निकली है भर्ती (RRC Recruitment 2024)
आरआरबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार पश्चिम अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्तियां निकल गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं और 22 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
भर्ती के लिए जरूरी पात्रता
योग्यता : आरआरबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार यदि आप इस भर्ती में भाग ले रहे हैं, तो आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फ़ीसदी अंकों के साथ 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
आयु: पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भारती के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है। जिन आवेदकों के SSC/ITI रिजल्ट अधिसूचना की डेट तक प्रतीक्षित हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। NCVT/SCVT से संबद्ध ITI प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
इस तरह होगा चयन
रेलवे द्वारा इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिन उम्मीदवार 10वीं 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण किए गए हैं तथा आईटीआई में भी उनका अच्छा प्रदर्शन है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सिर्फ जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क फॉर्म भरने के लिए देना होगा। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।



