Betul Crime News Today: इन दो घटनाओं से बैतूल में फैली सनसनी, जाने रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

Betul Crime News Today: These two incidents caused sensation in Betul, know the incidents that gave goosebumps

Betul Crime News Today: बैतूल रानीपुर थाना क्षेत्र के दूधवानी में एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी हैं। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह दूधवानी में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी मुन्नालाल पिता कन्हैयालाल उम्र 70 वर्ष का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया। पता चला कि अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दीं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक मुन्नालाल रेलवे में क्लर्क के पद पर पदस्थ थे। कुछ साल पहले वे सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे गांव में ही अकेले रहते थे। जिनका शव खेत में बने मकान के पास पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी हैं।

मक्के के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनारा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनारा के पास बंजारीढाना मोड़ पर अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थीं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया। युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं पाए जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।

मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके एक हाथ में चंद्रवती लिखा हुआ है। दायने कान में एक बाली, एक हाथ में कड़ा पहना हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम होने और रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की घटना की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button