Viral Video: सांप के ऊपर बिच्छू ने किया था हमला तभी हुआ कुछ ऐसा बेबस हो गया सांप, वायरल वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

Viral Video: यह सोशल मीडिया का जमाना है और आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ वीडियो अच्छे होते हैं और कुछ वीडियो बुरे होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो लोगों को हंसते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को रुलाते हैं।
आपने कई बार सांप और नेवले के बीच लड़ाई देखी होगी और ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए भी रहते हैं। नेवला और सांप एक दूसरे के दुश्मन होते हैं और दोनों एक दूसरे के ऊपर अक्सर हमला करते रहते हैं। ऐसा कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखा भी होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सांप और बिच्छू की लड़ाई (Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि सांप और बिच्छू के बीच लड़ाई हो रही है। बिच्छू सांप के ऊपर भारी पड़ रहा है और लोगों को यह वीडियो खूब इंटरेस्टिंग लग रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
सांप और बिच्छू की लड़ाई…
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 7 फीट लंबे एक सांप के ऊपर 15 सेंटीमीटर के बिच्छू बैठा हुआ है।इस बिच्छू के सामने सांप बेबस लग रहा है। बिच्छू लगातार सांप के ऊपर डंक मार रहा है और सांप बिल्कुल बेबस हो जाता है। 9 सेकंड की इस क्लिप की बात करें तो अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि सांप ने बिच्छू को पकड़ा है या बिच्छू ने सांप को।
View this post on Instagram
फिर भी एक नजर में यह समझ आता है कि अजगर जिस बिच्छू को खाने की कोशिश में है वह गले में पहुंचने से पहले ही गले की हड्डी बन चुका है और अपने शिकारी के सामने बिल्कुल भी शिकार बनने को तैयार नहीं है।
लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट
सांप और बिच्छू की लड़ाई वाली इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- दोनों को देखने के बाद मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि सांप ने बिच्छू को पकड़ा हुआ है या बिच्छू ने सांप को। दूसरे ने लिखा कि यह सच में एक खतरनाक बैटल है। तीसरे ने पूछा कि इस लड़ाई के अंत में जीत किसकी हुई? चौथे ने कहा कि अंत में कुछ भी हुआ हो, लेकिन पूरी लड़ाई में बिच्छू ने अपर हैंड लिया हुआ था।



