Motorola Edge 50 Neo: मोटोरोला ने लांच किया अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, गिरने पर भी फोन में नहीं आएगी खरोच,कैमरा है शानदार

Motorola Edge 50 Neo India Launch: मोटरोला के फोन भारत में खूब पसंद किए जाते हैं और बड़े पैमाने पर लोग इस फोन को खरीदते हैं। मोटोरोला ने आज भारत में Edge 50 सीरीज का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है और यह मिड बजट का स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 50 Neo हैं। आपको बता दे कि यह 5 साल OS सपोर्ट के साथ आता है और यह पतला स्मार्टफोन है।
Edge 50 Neo मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आया है। नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में 3000nits ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार 6.4-इंच Super HD LTPO Display है। Motorola Edge 50 सीरीज में मोटो एज 50 Ultra, Moto Edge 50 फ्यूजन और मोटो एज 50 Pro पहले से शामिल हैं।
बेहद शानदार है यह फोन (Motorola Edge 50 Neo India Launch)
इस फोन में आपको 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 23999 रुपए है। बैंक ऑफर के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर ₹1000 का डिस्काउंट मिलेगा।
स्मार्टफोन 4 पैनटोन-सर्टिफाइड कलर में आता है: नॉटिकल ब्लू, लैटे, ग्रिसेल और Poinciana, सभी फोन लेदर फिनिश के साथ आते हैं। मोटोरोला एज 50 नियो की पहली सेल 25 सितंबर को शाम 7 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
डिस्प्ले: मोटोरोला एज 50 नियो में 6.4-इंच 1.5K (2670 x 1220 पिक्सल) pOLED LTPO डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट के साथ आता है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और पीछे 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए आपको Motorola Edge 50 Neo में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और सॉफ्टवेर: नए मोटोरोला फोन में 68W वायर्ड फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,310mAh की बैटरी है। एज 50 नियो हैलो यूआई के साथ एंड्रॉयड 14 चलाता है। बता दें कि यह फोन मोटोरोला का पहला फोन है जिसमें यूजर्स को पांच साल का ओएस अपडेट मिलने वाला है।



