Cancer Found in First stage: पहली स्टेज में ही पता चल जाएगा कैंसर, बीमारी से लड़ने के लिए मिल गया ब्रह्मास्त्र

Cancer Found in First stage: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसकी वजह से हर साल दुनिया में करोड़ों लोगों की मृत्यु हो जाती है। पहले स्टेज में इस बीमारी का पता नहीं लगता है, जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है।
भारत में तेजी से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी फैल रही है। लेकिन अब कैंसर की पहचान तकनीक में बड़ा बदलाव आया है। पहले इस खतरनाक बीमारी के बारे में पहले स्टेज में पता नहीं लगता था, लेकिन अब एपिजेनेरेस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने इस मुश्किल को भी दूर कर दिया है।
कंपनी के द्वारा एक ऐसी ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया डेवलप की गई है, जिससे सभी प्रकार के कैंसर को पहली स्टेज में ही पता लगा लिया जाएगा।
कम होगी इस टेस्ट की कीमत (Cancer Found in First stage)
इस टेस्ट को अमेरिका से पेटेंट दे दिया गया है और जल्दी इसे अमेरिकी मार्केट में लॉन्च भी किया जाएगा। सूत्रों की माने तो कंपनी के द्वारा लंदन और मुंबई में इस टेस्ट को शुरू कर दिया गया है। भारत में इस टेस्ट की कीमत 14000 रुपए तक होगी।
अब पहले स्टेज में पता चलेगा कैंसर
कंपनी के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने जानकारी दिया कि कैंसर का पता लगाने में ब्लड टेस्ट एक ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी है। इस कैंसर का पता लग जाएगा और जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा, जिससे कैंसर के मरीजो की जान बच सकती है।
उन्होंने कहा कि इस टेस्ट से कैंसर के स्टेज के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे डॉक्टर तुरंत एक्शन लेंगे और सफल ट्रीटमेंट की संभावना बनेगी।
फंड मिलते ही सेवा का होगा विस्तार
आशीष त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी के विस्तार के लिए 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड्स जुटाने का काम ग्लोबल इन्वेस्टर्स के द्वारा किया जा रहा है। जैसे ही फंड मिल जाएगा कंपनी बाजार में सेवाओं का विस्तार करेगी।
कैंसर के इलाज में होगी आसानी
इस नई टेस्ट के आने से कैंसर के रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे बीमारी का जल्द पता चल जाएगा और रोगियों को बचाने में मदद मिलेगी। भारत में जल्दी इस टेक्नोलॉजी का विस्तार किया जाएगा और इलाज शुरू किया जाएगा।



