Mangaluru Video: मां की जान बचाने के लिए सुपरमैन बनी बच्ची, अकेले ही उठा दिया ऑटो, वायरल वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

Mangaluru Video: अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते हैं अगर इंसान हिम्मत कर ले तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु से सामने आया है जहां एक बच्ची अपनी मां को बचाने के लिए अकेले ही ऑटो उठा दी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो देख कर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
In #Karnataka‘s #Mangaluru, a woman was seriously injured at #Ramanagara, #Kinnigoli, after being hit by a speeding auto-rickshaw while crossing the road.
The injured woman, Chethana (35), a resident of #Rajaratnapura, was collecting pigmy deposits when the accident occurred.… pic.twitter.com/9umH1Dgdal
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 9, 2024
मां के लिए सुपरमैन बनी बच्ची
यह वीडियो एक स्कूल की बच्ची का है जो अपने मन को बचाने के लिए सुपरमैन बन जाती है और मां को मौत के मुंह से खींच लाती है। यह वीडियो किन्नी गोली के रामनगर इलाके का है और यहां एक महिला तेज रफ्तार औरतों के चपेट में आ जाती है। महिला सड़क पार कर रही होती है और सड़क की दूसरी तरफ महिला की बेटी खड़ी होती है।
जाने कैसे हुआ हादसा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त महिला सड़क पार कर रही थी, उसी वक्त एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। ऑटो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने बगल में एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी।महिला को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया और महिला उसके नीचे दब गई।
बच्ची ने बचाई मां की जान
मां को ऑटो के नीचे दबा हुआ देखकर बच्चे तुरंत दूसरे तरफ आती है और बहादुरी दिखाते हुए औरतों को पलट देती है। बच्ची की मदद करने के लिए और भी लोग दौड़ कर आते हैं जो घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो जाती है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है बच्ची के हौसले को सलाम कर रहा है।
जिस महिला का एक्सीडेंट हुआ, उसका नाम चेतना है। फिलहाल चेतना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं ऑटो चालक और ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को कई बार देखा जा चुका है।



