मशहूर एक्ट्रेस Malaika Arora के पिता ने किया सुसाइड, तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

Malaika Arora:
Malaika Arora:

Malaika Arora: मनोरंजन जगत से एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूद कर सुसाइड कर लिया है। आज 11 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। यह घटना सुबह 9:00 बजे घटी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करना शुरू कर दिए। अचानक से पिता के मौत होने से मलाइका अरोड़ा और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर क्यों अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया।

मलाइका के पिता ने गंवाई जान (Malaika Arora)

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।

इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है।

Also Read:Madhya Pradesh News: MP के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मोहन सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देंगे आर्थिक मदद

Related Articles

Back to top button