Madhya Pradesh News: MP के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मोहन सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देंगे आर्थिक मदद

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाले गृह भाड़ा भते को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब मध्य प्रदेश शासन के दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पोस्टेड अधिकारियों को भी मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के तरह ही गृह भत्ता दिया जाएगा। अब बता दे मध्य प्रदेश में लगातार कर्मचारी 9 महीने से लंबित महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं।
राज्य के कर्मचारियों के लिए मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला (Madhya Pradesh News)
मध्य प्रदेश के कई कर्मचारी और अधिकारी दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में पोस्टेड है और इन शहरों में महंगाई काफी ज्यादा है। यहां आवास की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए मोहन सरकार के द्वारा राज्य के बाहर महानगरों में पदस्थ इन कर्मचारी अधिकारियों को मूल वेतन के 30% की दर से गृह भाड़ा भत्ता दिया जाता है। 2007 में इसको लेकर आदेश जारी हुआ था और इन कर्मचारियों को पांचवें वेतन आयोग के हिसाब से भत्ता दिया जाता है जबकि राज्य के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के हिसाब से भत्ता दिया जाता है।
इसको देखते हुए अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि महानगरों में पदस्थ कर्मचारी-अधिकारियों को भी छठे वेतनमान के अंतर्गत निर्धारित वेतन बेंड में वेतन और ग्रेड वेतन के योग के 30 फीसदी के आधार पर ही गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।



