Betul Collector Action: कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारियों का वेतन रोकने के दिये निर्देश, यह कारण आया सामने
Betul Collector Action: Collector gave instructions to stop the salary of careless officers, this reason came to the fore
Betul Collector Action: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यालय में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों को समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति वेतनमान तथा एरियर संबंधी कोई प्रकरण लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण-पत्र अथवा लंबित रहने के कारण की जानकारी कोषालय को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की तथा उपरोक्त कार्यवाही संबंधी प्रमाण पत्र कोषालय को उपलब्ध न कराए जाने वाले कार्यालय अधिकारी का सितंबर माह का वेतन रोके जानेे के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का आगामी तीन दिनों में 80 प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ और विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय को स्वच्छ रखें तथा समय-समय निरीक्षण करें। इसके अलावा सभी विभाग प्रमुखों को वार्षिक कैलेंडर बनाए जाने के निर्देश दिए।



