SSC GD Constable Recruitment 2024: दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए SSC ने निकाली बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन 

SSC GD Constable Recruitment 2024
SSC GD Constable Recruitment 2024

SSC GD Constable Recruitment 2024: आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। एसएससी के द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 39000 से अधिक पदों पर भारती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। आपको बता दे की आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है और इसके बाद करेक्शन विंडो 5 से 7 नवंबर तक ओपन रहेगी। इसके लिए परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में ली जा सकती है।

SSC GD Constable Vacancy Details: देखें वैकेंसी डिटेल्स

BSF: 15654 पद
CISF: 7145 पद
CRPF: 11541 पद
SSB: 819 पद
ITBP: 3017 पद
AR: 1248 पद
SSF: 35 पद
NCB: 22 पद

कुल खाली पदों की संख्या – 39481 पद

10वीं पास स्टूडेंट कर सकते हैं आवेदन (SSC GD Constable Recruitment 2024)

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं क्लास पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। एससी एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी (SSC GD Constable Recruitment 2024)

SSC GD CONSTABLE पद चयनित उम्मीदवारों का PAY LEVEL-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये सैलरी मिलेगी, जबकि एनसीबी में कॉन्स्टेबल पद पर पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन फीस ₹100 रखा गया है लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को और महिलाओं को फीस में छूट दी जाएगी।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button