Betul Mandi Bhav 31 August 2024 : 31 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, उड़द के दाम में आई तेजी
Betul Mandi Bhav 31 August 2024 : Betul Mandi Bhav of 31 August 2024, the price of urad increased
Betul Mandi Bhav 31 August 2024 : शनिवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 557 बोरे रही। 2629 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1737 बोरे , मक्का की आवक 67 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 2629 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 8100 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 8300 प्रति किवंटल के पार है।

