MP Government Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर लिया यह बड़ा फैसला, यह जारी किए आदेश
MP Government Decision: Madhya Pradesh government took this big decision regarding promotion of employees, issued this order.
MP Government Decision: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारी के लिए एक बड़ा फैसला कर नए नियम लागू किए हैं। यह फैसला पदोन्नति को लेकर लिया है। प्रमोशन नहीं लेने वाले कर्मचारियों को अब उच्च वेतनमान का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कई सरकारी कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किए हैं। जिसमें बताया गया कि सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर के डर से प्रमोशन लेने से माना करते है तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ऐसे कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ नहीं दिया जाएगा। आदेश को राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।
प्रमोशन के नियमों में किया बदलाव
कर्मचारियों को उच्च पद पर पदोन्नति किया जाता है तो कई कर्मचारी पदोन्नति स्वीकार करने से इनकार कर देते थे। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को दी गई क्रमन्नति का लाभ समाप्त कर दिया जाता था और पदोन्नति आदेश में इसका उल्लेख होता था। अब इसमें सरकार ने बदलाव किया है मैं प्रावधान के मुताबिक यदि कोई उच्च वेतनमान का लाभ प्राप्त करने के बाद इनकार करता है तो उन्हें इस वेतन के लाभ से वंचित किया जाएगा। कर्मचारियों को भविष्य में भी उच्च वेतनमान का वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 7 लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे।



