Betul Today News: गांव में सड़क नहीं, आधा किमी खाट पर लाद कर गर्भवती को एम्बुलेंस तक लेकर गये परिजन

Betul Today News: There is no road in the village, the relatives carried the pregnant woman on a cot for half a kilometer to the ambulance

Betul Today News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सरकार और सिस्टम की लचर व्यवस्था की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। भारत चांद तक पहुंच गया लेकिन सिस्टम अभी भी घाट पर है। गावों में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। ताजा मामला बैतूल जिले के शाहपुर तहसील के मौखामाल ग्राम पंचायत का है। छितरीबढ़ गांव में सड़क नहीं होने से घर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। जिसके कारण परिजन गर्भवती महिला को खटिया पर लेटा कर खटिया को कंधे पर उठाकर करीब आधा किलोमीटर एम्बुलेंस तक लेकर गए।

रास्ते में ही हो गई महिला की प्रसव

 सड़क नही होने और अस्पताल पहुचने में देरी होने  के कारण अस्पताल पहूंचने के पहले ही एंबुलेंस में ही महिला की डिलेवरी हो गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। वही जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

बारिश के कारण दलदल हो गई सड़क

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौखामाल ग्राम पंचायत के छितरीबढ़ गांव में रविवार को दीना काकोडिया की पत्नी अंजू काकोडिया को प्रसव पीड़ा होने पर पर जिन्होंने 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। 108 एंबुलेंस गांव पहुंची लेकिन देना के घर तक की कच्ची सड़क पर कीचड़ हो जाने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण परिजनों ने गर्भवती महिला को खटिया पर लेट कर कंधे पर उठाकर करीब आधा किलोमीटर तक एंबुलेंस तक पहुंचा। जिसके बाद उसे शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। वहीं अस्पताल पहुंचने के पूर्व एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी हो गई। मोखामाल ग्राम पंचायत के सचिव रजनीकांत शुक्ला ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव ने दिया गया है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button