Betul Empty Bomb Shells: बैतूल के खंजपुर कबाड़ी के गोदाम में मिले 25 बम के खाली खोल, आरोपी को हिरासत में लिया, दिन भर बनी रही दहशत

Betul Empty Bomb Shells: 25 empty bomb shells found in Khanjpur junkyard in Betul, accused taken into custody, panic persisted throughout the day

Betul Empty Bomb Shells: बैतूल मुख्यालय पर खंजपुर स्थित कबाड़ी के गोदाम में बम के खाली खोल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया है। पुलिस ने गोदाम सहित पूरे एरिया को सील कर दिया।  एसपी निश्चल झरिया ने  बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि शहर के खंजपुर लोहा पुलिया के पास नईम पिता यासिम कुरैशी के कबाड़ के गोदाम में बम रखे है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। पुलिस के मुताबिक गोदाम से 25 बम के खाली खोके मिले है। नर्मदापुरम से पहुंची बम निरोधक दस्ते ने पूरे कबाड़ गोदाम को खंगाला गया। इस दौरान गोदाम से कुल 25 बम के खाली खोके बरामद हुए हैं।
सुबह के समय गोदाम में एक बम एक्टिव बम होने की सूचना थी लेकिन जब टीम ने पूरी सर्चिंग की तो पता चला कि एक भी एक्टिव बम नही है। सभी खाली खोल मिले है। इसके बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। एसपी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपों से पूछताछ कर रही है।
पूरे दिन बनी रही दहशत
खंजनपुर में कबड्डी के गोदाम में बम होने की सूचना मिलने से आसपास के लोग पूरे दिन दहशत में रहे। पुलिस अधिकारी भी चिंतित थे। क्षेत्र में पूरे दिन पुलिस की आवाज ही बनी रही। जब नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ता बैतूल पहुंचा और गोदाम में सर्चिंग की गई। जब सर्चिंग पूरी हुई तो पता चला कि एक भी बम एक्टिव नहीं है सब बम के खाली खोल पाए गए।  इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सास ली है। 
दो युवकों से की थी खरीदी
कबाड़ी नईम कुरेशी का कहना है कि 2-3 दिन पहले इंदिरा कालोनी में रहने वाले वसीम और शाहरुख नाम के दो युवक तीनो बोरियां लेकर आए थे। उन्होंने बोरी सहित लोहा तौल तो लिया, लेकिन बोरियां खोलकर नहीं देखी की इसमें क्या रखा हुआ है। शुक्रवार जब कोतवाली पुलिस आई और बोरियां खोली तब पता चला की बोरियों में बमों के खोल भरे हुए हैं। कबाड़ ने बम को अनभिज्ञता जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button