Gold- Silver Price Today 9 August 2024: आज सोने- चांदी दामों में हो गई बढोतरी, जाने एक किलो चांदी के रेट
Gold- Silver Price Today 9 August 2024: Gold and silver prices have increased today, know the rate of one kg silver

Gold- Silver Price Today 9 August 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 9 अगस्त 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 69 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 79000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 69296 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 63475 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 51972 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 40538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79920 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

