Railway Vacancy 2024: रेलवे ने 1376 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

Railway Vacancy 2024: Railways has released bumper recruitment for 1376 posts, application process is starting from this day

Railway Vacancy 2024: रेलवे ने एक बार फिर बंपर भर्ती निकली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे के रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल के 1376 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती डाइटिशियन, क्लीनिकल, साइकोलॉजिस्ट, डेंटल हाइजीनिस्ट,  ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, टेक्नीशियन, लैबोरेट्री अस्सिटेंट सहित अन्य पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 43 वर्ष के बीच होना चाहिए। वेतनमान 19900 से लेकर 44900 प्रतिमा है।

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से प्रारंभ होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस 500 रुपये है। भर्ती में सिलेक्शन की प्रक्रिया सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट, वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी ऑफिशल वेबसाइट reapply.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। भर्ती की संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।

Related Articles

Back to top button