Betul Crime News Today: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को बैतूल भीमसेना के संयोजक ने दी जान से मारने की धमकी, युवक पर FIR दर्ज
Betul Crime News Today: Betul Bhimsena convenor threatens to kill Supreme Court Chief Justice DY Chandrachud, FIR registered against youth
Betul Crime News Today: देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को बैतूल भीमसेना के संयोजक पंकज अतुलकर ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेकर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की है। भीमसेना के संयोजक पंकज अतुलकर ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी है। पंकज ने एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर दिए फैसले का विरोध जताते हुए यह पोस्ट शेयर की है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बताया कि इस मामले में पंकज के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद पंकज ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है। मैंने जो लिखा है उसे धमकी नहीं कहा जा सकता है।




