Air Ambulance Seva: अब बैतूल वासियों को भी मिलेगा एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ, जाने किसे मिलेगा लाभ
Air Ambulance Seva: Now Betul residents will also get the benefit of air ambulance service, know who will get the benefit
Air Ambulance Seva: मध्य प्रदेश सरकार ने एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसका लाभ अब बैतूल जिले वासियों को भी मिलेगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को बैतूल पहुंचकर पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया और सीएमएचओ सिविल सर्जन और आईएमओ से चर्चा की गई। मध्य प्रदेश सरकार ने लगभग 2 महीने पहले एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसका लाभ अब बैतूल जिले वासियों को भी मिलेगा। HEMS की टीम ने बैतूल पहुंचकर एयर एंबुलेंस की शुरुआत करने को लेकर व्यवस्था देखी। आरएमओ डॉ रूपेश पद्माकर ने बताया कि बैतूल से भोपाल एयर एंबुलेंस से ले जाने वाले मरीजों का डाटा सॉफ्टवेयर में फिड होगा। बैतूल जिला अस्पताल से गंभीर मरीजों को इस एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस से मरीज को लगभग डेढ़ घंटे के भीतर भोपाल के अस्पताल में पहुंचा दिया जाएगा। एयर एम्बुलेंस की लैंडिंग पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर की जाएगी। इस एयर एंबुलेंस में इमरजेंसी उपचार की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

