Online Fraud News: ऑनलाइन ठगों पर शिकंजा कसने मप्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, तत्काल होगी कार्रवाई
Online Fraud News: MP government took a big step to crack down on online fraudsters, immediate action will be taken

Online Fraud News: प्रदेश ने ऑनलाइन ठगी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ठगी की घटनाओं पर शिकंजा करने के लिए सरकार एक्शन में है। जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में साइबर थाना बनाया जायेगा। बढ़ती ऑनलाइन ठगी को लेकर यह फैसला लिया है। प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। राज्य साइबर मुख्यालय ने सरकार से बजट की मांग की है। बजट देने के बाद थानों की शुरुआत हो जाएगी। इन थानों में साइबर संबंधित अपराध के मामले दर्ज किए जाएंगे। थाने खुलने से ठगों पर जल्द कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक प्रत्येक जिले में एक साइबर थाना खोलने के अलावा प्रत्येक थाने में हेल्प डेक्स की शुरुआत होगी जिसमें शिकायती सुनी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर रिपोर्ट साइबर थाने में भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में भोपाल में एकमात्र साइबर थाना है। अन्य जिलों में कहीं भी साइबर थाना नहीं है। लेकिन अब जल्दी ही प्रत्येक जिलों में साइबर थाने की शुरुआत होने वाली है। जानकारी यह भी सामने आई है कि पिछले 8 महीने में प्रदेश में लगभग 3 लाख साइबर संबंधित शिकायत आई है। ऑनलाइन ठग लोगों को गुमराह कर उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। अब ऐसे ठगों पर शिकंजा कसने सरकार एक्शन में है।



