Gold- Silver Price Today 23 july 2024: आज बजट के दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट
Gold- Silver Price Today 23 July 2024: Gold and silver prices fell today on budget day, know the rate of 22 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today 23 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 23 जुलाई 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 87000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66510 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54457 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87576 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



