Fire In Goods Train: मालगाड़ी के बोगी में आग लगने से मचा हड़कंप, एक बड़ा हादसा होते- होते टला

Fire In Goods Train: Fire in goods train bogie causes commotion, a major accident was averted

Fire In Goods Train: बैतूल जिले के शाहपुर के बरबतपुर के पास एक मालगाड़ी के बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलती ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। शाहपुर नगर परिषद की दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बरबतपुर  के पास कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी के बोगी से धुआं  उठने लगा। चालक ने मालगाड़ी को तत्काल रोक दिया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी की बोगी में लगी आग को बुझाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक कई बार कोयला लाते समय कोयला गर्म होने से आग लग जाती है। यह सामान्य घटना है। कुछ देर तक मालगाड़ी खड़ी रहने के बाद गाड़ी को आगे के स्टेशन के लिए रवाना कर दिया। मालगाड़ी के बोगी में आग लगने से एक बड़ा हादसा टल गया है।  मध्य रेलवे नागपुर के रेलवे पीआरओ अमूल आर गहुकर ने बताया कि मालगाड़ी के एक बोगी से धुंआ निकल रहा था। रेलवे कर्मियों ने आग बुझाकर ट्रेन को रवाना कर दिया है। कोई बड़ी घटना नही हुई है। 

Related Articles

Back to top button