Betul Weather Today: बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में हुई अति भारी बारिश, बाढ़ के कारण भोपाल मार्ग बंद

Betul Weather Today: Very heavy rain in Shahpur area of ​​Betul district, Bhopal road closed due to flood

Betul Weather Today: शनिवार की रात को बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में अति भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। नदी नाले उफान पर आ गए है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार सटीक साबित हुई है। शाहपुर में सबसे ज्यादा 6 इंच बारिश दर्ज की है। भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से बैतूल भोपाल मार्ग बंद हो गया है। नागदेव के पास लाल नाले में बाढ़ होने से रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों झमाझम बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। बारिश होने के कारण कई जगह छोटी बड़ी नदियां उफान पर आ गई है। 

बैतूल में ब्लाकों में हुई बारिश के आंकड़े
भूअभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात से रविवार सुबह 8:00 बजे तक बैतूल ब्लॉक में 37.4, घोड़ाडोंगरी 64.4, चिचोली 32.0, शाहपुर 156.0, मुलताई 26.0, प्रभात पट्ट 19.5, आमला 47.0, भैंसदेही 37.0, आठनेर 14.2, और भीमपुर में 35.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 13.64 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष अब तक 16 इंच बारिश हो चुकी थी। अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में फिर बारिश होने की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button