Guru Purnima 2024: गुरुपूर्णिमा पर बैतूल दादाजी की कुटी में 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, यह मार्ग रहेगा बंद
Guru Purnima 2024: 50 thousand devotees are expected to reach Betul Dadaji's hut on Guru Purnima, this route will remain closed
Guru Purnima 2024: बैतूल नगर के दादा धुनी कुटी खंजनपुर में भव्यता के साथ गुरूपूर्णिमा पर्व रविवार को मनाया जाएगा. इसको लेकर भव्य तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार को दादा भक्तों ने निशाना चढाया। रविवार को बैतूल बाजार के दादा भक्त निशाना चढाएगें. श्रद्धालुओं को टिक्कड़ , चटनी और हलवा का प्रसाद दिया जाएगा। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते यहॉ सीसीटीवी लगाए है।— श्रद्धालुओं को बांटा जाएंगा टिक्कड़-चटनी का प्रसाद–
दादा धुनी कुटी खंजनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण पम्मू भावसार ने आज बताया कि रविवार को मनाए जाने वाले गुरूपूर्णिमा पर्व पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने एवं बारिश की संभावना को देखते हुए समुचित व्यवस्था बनाई है. महिला एवं पुरूषों के लिए अलग- अलग व्यवस्था की है। करीब 13 क्विंटल आटे से बना टिक्कड़, एक क्विंटल की चटनी के अलावा करीब ढाई क्विंटल का हलवा श्रद्धालुओं को प्रसादी के तौर पर वितरित किया जाएगा। प्रसाद बनाने का काम आज से पाकशाला में शुरू हो गया है।
सीसीटीवी से रहेगी नजर–
ट्रस्ट के प्रफुल्ल सायरे ने बताया कि दादा जी 1930 में खंजनपुर कुटी में रूके थे। 1932 में अंग्रेज कमिश्नर जे.सी.बरौनी ने गुरू पूर्णिमा पर कुटी का निर्माण किया था। तक से श्रद्धालुओं के लिए कुटी आस्था का केंद्र बन गया है। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया के निर्देश पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जो हर गतिविधियों पर नजर रखेगें। यहॉ व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के अलावा दादा धुनी कुटी के सेवादार भी जुटे रहेगें।
–– वाहनों का आवागमन बंद रहेगा–
दादा धुनी कुटी खंजनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण पम्मू भावसार ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते शाम से देर रात तक कुटी के सामने से चौपहिया एवं दो पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।



