Betul Crime News Today: पुलिस ने तीन मंदिरों में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Police revealed the theft incident in three temples, two accused including a minor arrested

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के अलग-अलग थाना थाना क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि थाना गंज पुलिस ने बैतुल जिले के गंज,कोतवाली एवं मुलताई क्षेत्र के मंदिरो में चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार है।
9 जुलाई को फरियादी पंडित दिलीप पिता जानीलाल शर्मा 51 साल निवासी झूलेलाल मंदिर गंज बैतूल ने थाना उपस्थित आकर रिर्पोट किया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा झूलेलाल मंदिर मे रखे सोने-चांदी के ज्वेरात एवं दान पेटी से नगदी रूपये चोरी कर ले गये है। थाना कोतवाली में फरियादी नितिन आहुजा निवासी सदर कोतवाली ने रिर्पोट किया कि जिला चिकित्सालय बैतूल कम्पाउंड में स्थित पंचमुखी हनुमान में मंदिर में 15 मई कि रात्रि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर मे रखी दान पेटी से नगदी रूपये चोरी कर ले गए है। थाना मुलताई में फरियादी द्वारका प्रसाद अग्रवाल निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई ने रिर्पोट किया कि 25 मई कि रात्रि में रामदेव बाबा मंदिर भगतसिंह वार्ड मुलताई में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर कि दान पेटी तोडकर दानपेटी से नगदी रूपये चोरी कर लिये है।
- यह भी पढ़े:- MPSOS Ruk Jana Nahi Exam 2024: एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं 10वी 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित
बैतूल जिले में लगातार हो रही चोरियो के मद्देनज़र एवं मंदिरो कि दान पेटी चोरी के संबधं में पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल के द्वारा अज्ञात चोरो कि पतारसी हेतु तीनो थानो कि टीम गठित कि गई। उक्त टीम के द्वारा लगातार प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त किये है। पुलिस ने संदेही दल्ला पिता लक्ष्मण ओझा उम्र 43 साल निवासी ओझाढाना और एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से तीनो मंदिरो कि चोरी का मषरूका एक सोने का मंगल सूत्र, एक सोने कि अंगुठी, एक चांदी का नंदी कि मूर्ति, दो चांदी के तार, चांदी कि तीन पायल,चांदी कि बेलपत्ती तथा कुल नगदी 18000 रुपये विधिवत जप्त किये गये है। आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि नितिन उइके, सउनि किषोरीलाल सल्लाम, सउनि श्रीराम मंडावी प्रआर संदीप,आर नितिन,आर षिव, आर नवनीत, आर अनिरूध्द एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।



