
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से सात मंडलो में मंडलअध्यक्ष घोषित किए है। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगेश झोड को मासोद मंडल, संतोष पाल भैसदेही नगर, मुकेश जैसवाल सारनी नगर, सुभाष यादव सारनी ग्रामीण, बाबा अमझरे बैतूल गंज, दिनेश सिंह चोपना और सिद्वार्थ बिहारे को घोडाडोगरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मोर्चा के दस मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है।
Back to top button