Ladla Bhai Scheme: आखिरकार आ गई लाडला भाई योजना, प्रतिमाह मिलेगी इतनी राशि
Ladla Bhai Scheme: Finally the Ladla Bhai scheme has arrived, you will get this much amount every month

Ladla Bhai Scheme: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना को शुरआत की है। अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने लाडला भाई योजना की शुरुआत कर दी है। योजना के तहत युवाओं को प्रतिमाह राशि दी जाएगी। लाडला भाई योजना में महाराष्ट्र सरकार ने 12 वी पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 6 हजार रुपये दिए जाने का ऐलान कर दिया है। डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमा 8 हजार और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये प्रतिमा दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने इस तरह की बड़ी घोषणा कर युवाओं को अपने पक्ष में साधने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि आगामी महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव के पहले लाडला भाई योजना का ऐलान कर दिया है। ज्ञात है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी। नतीजा यह सामने आया कि मप्र में भाजपा की विधानसभा में प्रचंड जीत हुई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता है।



