Anant Ambani And Radhika Merchant’s Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में बांसुरी बजाकर बैतूल के युवक ने बिखेरा जलवा, देखिये वीडियो

Anant Ambani And Radhika Merchant's Wedding: A young man from Betul spread his charm by playing flute at Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding ceremony, watch the video

Anant Ambani And Radhika Merchant’s Wedding: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का 12 जुलाई 2024 को मुंबई में विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस विवाह समारोह कार्यक्रम में बैतूल के एक युवक ने बांसुरी बजाकर खूब जलवा बिखेरा है।  जिले के सारणी के शोभापुर कालोनी निवासी नारायण सातनकर के पुत्र राकेश सातनकर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में बांसुरी वादन के क्षेत्र में पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनके बारे में कहा जाता है कि पिता नारायण सातनकर के डब्ल्यूसीएल में कार्यरत होने के दौरान स्कूली समय से ही बांसुरी बजाने के शौक ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। शोभापुर के माध्यमिक शाला में अध्यनरत के दौरान ही राकेश को बांसुरी बजाने का शौक लगा था। धीरे-धीरे यह शौक उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया। राकेश ने बताया कि बचपन से ही उन्हें बांसुरी बजाने का शौक था। स्कूल के समय के दौरान जब भी समय मिलता था, बांसुरी की धुन पर गीत गुनगुना लिया करते थे। उन्होंने बताया कि हायर सेकंडरी के बाद वे भोपाल में स्नातक की पढ़ाई करते रहे। यहां पर भी उन्होंने अपने शौक को जारी रखा। धीरे-धीरे उनकी बांसुरी वादन ने अलग पहचान बनाई तो परिवार सहित  मुंबई शिफ्ट हो गए।
अंबानी परिवार के विवाह समारोह में बांसुरी की प्रस्तुति 
राकेश ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से वे परिवार सहित मुंबई में निवास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को अंबानी परिवार के छोटे पुत्र के विवाह में बांसुरी बजाई। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के दिग्गजों हस्तियों के बीच बांसुरी की प्रस्तुति दी तो मन में सतरंगी खुशियां निर्मित हो गई। राकेश के मुताबिक करीब 30 मिनट के इस परफार्मेंस में विवाह समारोह में मौजूद लोगों की तालियां मिली तो उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने बताया कि परफार्मेंस के बाद वे अपने आप को गौरवाणवित महसूस कर रहे हैं। उनका बांसुरी बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे बैतूल जिले के लोगों के लिए भी गर्व के पल है।

Related Articles

Back to top button