Moong Purchase News: किसान समर्थन मूल्य में मूंग बेचने इस तिथि तक करें स्लाट बुक, अन्यथा नही बेच पाएंगे उपज

Moong Purchase News: Farmers should book slots till this date to sell moong at the support price, otherwise they will not be able to sell the produce

Moong Purchase News: बैतूल जिले में समर्थन मूल्य में मूंग की खरीदी जारी है। खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक आते ही अब खरीदी की रफ्तार तेज हो गई है। अब तक कई किसान उपज बेच चुके है। जो किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचना चाहते है, उन्हें स्लॉट बुक करना होगा, अन्यथा उपज खरीदी नहीं की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में उपज खरीदी के लिए जिले में 14 खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इन सभी केन्द्रों पर अब तक 1076 किसानों ने 24 हजार 229 क्विंटल मूंग बेची है। अभी पिछले कुछ दिनों से मंूग की खरीदी की रफ्तार में तेजी आई है। मंूग बेचने के लिए अब तक 3 हजार 697 किसानों ने स्लॉट बुक किए है। खरीदी की अंतिम तिथि के लिए कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। किसानों से स्लॉट बुक कर जल्द उपज लाने के लिए कहा जा रहा है। समर्थन मूल्रू में किसानों को 8 हजार 550 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम मिल रहे है। मंडी में समर्थन मूल्य के बराबर दाम नहीं मिल रहे है, जिसके कारण अब समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए किसान अधिक समय में पहुंचने लगे है। 

19 जुलाई तक हर हाल में करें स्लॉट बुक
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य में उपज बेचने वाले किसान हर हाल में 19 जुलाई 2024 तक स्लॉट बुक करें, अन्यथा उपज बेचने से किसान वंचित रह सकते है। अधिकारियों ने बताया कि मंूग खरीदी की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अंतिम तिथि के कुछ दिन पहले ही स्लॉट बुक करना होता है। स्लॉट बुक की अंतिम तिथि 19 जुलाई तय की है। जो किसान इस तिथि तक स्लॉट बुक करेंगे वे किसान 31 जुलाई तक उपज बेच पाएंगे। 19 जुलाई के बाद किसी भी किसान का स्लॉट बुक नहीं होगा। इसलिए अधिकारियों ने किसानों को समय तक स्लॉट बुक करने के लिए कहा है। 
आधे ही किसानों ने बेची है उपज
जिले में पंजीकृत किसानों में से आधे ही किसानों ने उपज बेची है। अभी आधे किसान और उपज बेचने के शेष रह गए है। जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य में मूंग की उपज बेचने के लिए 3 हजार 697 किसानों ने पंजीयन किया है। इसमें से 1476 किसानों ने ही उपज बेची है। अभी और किसान उपज बेचने के शेष रह गए है। किसान समय पर स्लॉट बुक कर उपज बेच सकते है। 
इनका कहना…
जिले में अब तक 1476 किसानों ने मंूग की उपज बेची है। जो किसान ंमंूग बेचने चाहते है उन्हें 19 जुलाई तक स्लॉट बुक करना अनिवार्य है। अन्यथा स्लॉट बुक होना बंद हो जाएंगे। 
आनंद बड़ोनिया, डीडीए, बैतूल

Related Articles

Back to top button