Betul Mandi Bhav 9 July 2024 : आज 9 जुलाई 2024 के बैतूल मंडी भाव, उपज की आवक में फिर आई कमी
Betul Mandi Bhav 9 July 2024 : Betul Mandi Bhav today 9th July 2024, there is a decrease in the arrival of produce again
Betul Mandi Bhav 9 July 2024 : मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 9 जुलाई 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 812 बोरे रही। 2838 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2468 बोरे , मक्का की आवक 164 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 2838 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में भी बढ़ोतरी
मंडी में एक मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 7000 से लेकर 7800 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7900 के पार है।
