Agniveer Vayu Bharti 2024: अग्निवीर वायु भर्ती 2024 शुरू, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी कर सकते आवेदन

Agniveer Vayu Recruitment 2024: Agniveer Vayu Recruitment 2024 started, 12th class passed students can apply

Agniveer Vayu Bharti 2024: भारतीय वायु सेवा ने एक बार फिर अग्नि वीर वायु के पदों के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेवा में अग्नि वीर वायु के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8 जुलाई 2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2024 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 550 रुपए फीस लगेगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्था से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का जन्म 3 जुलाई 2024 से पहले और 31 जनवरी 2008 के बाद होना चाहिए। अधिकतम उम्र 21 वर्ष तक तय की गई है।

अग्निवीर में भर्ती होने पर प्रतिमाह 30 हजार रुपये वेतन मिलेगा। 9 हजार रुपये क्रॉप्स फंड के तौर पर कटेगा। दूसरे वर्ष में 10% बढ़ोतरी के साथ 33000 सैलरी हो जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। डॉक्यूमेंटेशन वेरीफिकेशन, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें

Related Articles

Back to top button