Anant Ambani Wedding Card: अनंत अंबानी के शादी का कार्ड, कीमत लाखों रुपये, देखिये पूरा वीडियो
Anant Ambani Wedding Card: Anant Ambani's wedding card worth lakhs of rupees, watch the full video
Anant Ambani Wedding Card: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 12 जुलाई 2024 को विवाह समारोह होना है। अब इस विवाह कि पूरे देश में खासी चर्चा चल रही है। अंबानी परिवार में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम बहुत खास होते हैं। इस बार अनंत अंबानी के शादी का कार्ड की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कार्ड खूब वायरल हो रहा है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के कार्ड में प्राचीन मंदिरों की प्रकृति देखने को मिलती है। कार्ड देखने में काफी खूबसूरत है। शादी का कार्ड एक बॉक्स के रूप में है। कार्ड में सोने चांदी की मूर्तियां लगी हुई है। इनविटेशन कार्ड के भीतर भगवान गणेश, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, राधा कृष्ण, माँ दुर्गा मूर्तियां लगी है। सोने- चांदी की मूर्तियां लगी होने के कारण इस कार्ड की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कार्ड के भीतर नीता अंबानी की ओर से एक लेटर भी रखा हुआ है जिसे हाथ से लिखा है। इस लेटर में विवाह समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया है।



